स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को "रन फॉर स्वदेश" का आयोजन किया गया। इस दौरान संकाय सदस्य, चिकित्सक एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।