बुलंदशहर की गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम की शातिर लुटेरो से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से ट्रांसफार्मर का तार, अवैध असलाह, कारतूस, एक बाइक, चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं। ईसपुर पुलिया के निकट मुठभेड हुई। गिरफ्तार घायल बदमाशों की पहचान वकील अल्वी उर्फ वकील पुत्र शकील ग्राम लाला मोहम्मदपुर छोटी मस्जिद, थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ व आमिर अल्वी पुत्र इस्लाम अल्वी, निवासी ग्राम लाला मोहम्मदपुर टंकी वाली गली थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ के रूप में हुई है।