बुलंदशहर जिले में गंगा दशहरा पर अनूपशहर, नरौरा व कर्णवास पर गंगा स्नान हुआ। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारों की गूंज रही। साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठान, बच्चों के मुंडन कराए। जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद बांटा और छबील लगाकर मीठा पानी पिलाया। जिले भर के गंगा घाटों पर गंगा स्नान जारी है।