फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बुलंदशहर में पशु व्यापारियों से लूट में वांछित 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र में पिछले माह पशु व्यापारियों से हुई लूट की घटना में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश कलाम को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और लूटे गए डेढ़ लाख रुपये बरामद किए है। सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात को खंडार मार्ग पर पहासू पुलिस और स्वाट टीम की ओर से चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध को आता देख पुलिस ने रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी वापस भागने लगा। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस टीम ने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। वह वहीं गिर गया और पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान सिकंदराबाद के रमपुरा मोहल्ला निवासी कलाम के रूप में हुई, जो 15 फरवरी को पहासू के भैयापुर गांव में हुई लूट की घटना में बदमाशों के साथ शामिल था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें