फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में एनकाउंटर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य आरोपी घायल, मंदिर से लौट रहे शख्स को मारी थी गोली

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में होली पर्व पर मंदिर से घर लौट रहे अनिल मावी की रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके मुख्य आरोपी दीपक से शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दीपक घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल आला-कत्ल, कारतूस के खोखे और आरोपी की बाइक बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है। आरोपी के ठीक होने के बाद पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें