ब्राह्मण समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में तैनात IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज सैकड़ों लोग एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लोगों ने जोरदार नारेबाजी की और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि IAS संतोष वर्मा की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है बल्कि समाज की बेटियों का सम्मान भी आहत करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जा सकती और समाज इसकी घोर निंदा करता है। समाज के लोगों ने मांग की कि संतोष वर्मा को तुरंत उनके पद से बर्खास्त किया जाए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। इस प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।