नगर पालिका बुलंदशहर से समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी अर्चना पांडा पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक पति गुड्डू पंडित की पहली पत्नी के पुत्र पर उन्होंने हमले का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। देर शाम पुलिस ने उनकी तहरीर पर गुड्डू पंडित की पहली पत्नी के पुत्र सार्थक समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।