फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बुलंदशहर में पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर बचाई बेहोश बंदर की जिंदगी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस कर्मी ने मानवता की मिसाल पेश की है। यूपी पुलिस के जवान ने एक बंदर की जान बचाई है। उसका वीडियो वारयल हो रहा है। दरअसल, बुलंदशहर जिले के छतारी में बंदरों की भरमार है। यहां पुलिसकर्मियों के साथ ही आमजन बंदरों से परेशान रहते हैं। लेकिन इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में आम लोगों के साथ वन्यजीव भी परेशान हैं। दरअसल, थाना छतारी के बाहर एक बंदर गर्मी से बेहोश होकर पेड़ से नीचे गिर गया। थाना में कार्यरत पुलिस कर्मी विकास तोमर ने भीषण गर्मी में बेहोश हुए बंदर की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। विकास तोमर ने बंदर को पहले हार्ट पंपिंग कर उसको होश में लाया गया इसके बाद ठंडे पानी पिलाकर उसको ठीक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें