फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के खुर्जा में बाइक सवार युवक से मारपीट कर 50 हजार रुपये लूटे

बुलंदशहर की खुर्जा कोतवाली इलाके के शिकारपुर रोड पर बाइक सवार पंकज निवासी बगराई गांव के साथ मारपीट कर बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित पंकज का कहना है कि मंगलवार दोपहर को वह खुर्जा नगर स्थित जन सेवा केंद्र से 50 हजार रुपये नकदी निकाल कर अपने घर जा रहा था। तभी उसके पीछे एक बाइक पर सवार चार अज्ञात लग गए थे। जब वह लखावटी बंबे के पास पहुंचा तो आरोपियों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली। पहले पीड़ित से नकदी लूटने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और 50 हजार रुपये नकदी व मोबाइल लूट कर भाग गए। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें