बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने बुधवार को जहांगीराबाद क्षेत्र में कार्रवाई को अभियान चलाया। इस दौरान करीब 15 बीघा भूमि पर बन रही दो अनधिकृत कॉलोनी को बुलडोजर चला ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि समय-समय पर सचल प्रवर्तन दल को अनधिकृत कॉलोनियों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण के लिए भेजा जाता है।