नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी व पूरी खाने से नगर क्षेत्र में 38 लोग बीमार हो गए। फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के चलते बृहस्पतिवार रात जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में परिजन लेकर पहुंचे। जहां 38 में से 28 लोगों को भर्ती किया गया है। जिनका उपचार चल रहा है।