सावन के पवित्र महीने में अनूपशहर के गंगा घाट पर भक्ति और आस्था की अनोखी तस्वीर देखने को मिल रही है। यहां 26 वर्षीय मुस्लिम महिला उजमा खान अपने लिव-इन पार्टनर लोकेंद्र मीणा के साथ कंधे पर कांवड़ उठाकर शिव भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। उजमा लगातार दूसरे साल अनूपशहर गंगा घाट से कांवड़ उठाकर रवाना हुई हैं।