खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुलंदशहर में भारी मात्रा में केमिकल पकड़ा है। बिना भंडारण लाइसेंस के हजारों लीटर केमिकल जमा किया गया था। फूड सेफ्टी टीम के छापा में कार्रवाई में मौके से दूध की खाली दर्जनों केन भी बरामद हुई हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अहाते में रखीं 150 केनों से 2200 लीटर केमिकल बरामद किया है। रेड के दौरान टीम को मौके पर केमिकल के बिल भी नहीं दिखा सका फर्म प्रबंधन। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि पकड़ा गया केमिकल नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल करने वाला हो सकता है। पकड़ा गया केमिकल सोर्बिटोल और आरएम ऑयल है।