बुलंदशहर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा सोमवार को भी जारी रही। परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के चित्रकला व इंटरमीडिएट के भूगोल व व्यवसायिक वर्ग के पेपर में 2,116 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। 110 केंद्रों पर दो पालियों में चली परीक्षा का अधिकारियों व सचल दलों ने लगातार निरीक्षण किया। साथ ही कंट्रोल रूम से निगाह रखी गई। सोमवार को 110 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल के चित्रकला विषय का पेपर हुआ। केंद्रों परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बादप्रवेश दिया गया। चित्रकला विषय में पंजीकृत 38,884 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 37,050 ने परीक्षा दी और 1834 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के व्यवसायिक वर्ग के पेपर हुआ।