फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज : BJP नेता को हड़काने वाली लेडी सिंघम का यूपी बॉर्डर पर ट्रांसफर

Mon, 03 Jul 2017 10:14 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ बुलंदशहर

बुलंदशहर में सरेआम बीजेपी नेता की हेकड़ी उतारनेवाली लेडी सिंघम का ट्रांसफर कर दिया गया है। सीओ श्रेष्ठा सिंह ने जिस तरह से बीजेपी नेताओं का हेलमेट न पहनने पर चालान काटा और उन्हें समझाया था, उसके बाद से उनका वीडियो वायरल हो गया था। 23 जून को श्रेष्ठा का ये वीडियो वायरल हुआ था। फिलहाल, श्रेष्ठा का ट्रांसफर नेपाल बॉर्डर पर बहराइच में कर दिया गया है। इस बीच सीओ श्रेष्ठा सिंह का एक फेसबुक कमेंट भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा है, जहां भी जाएगा रोशनी लुटाएगा, किसी चराग का अपना मकां नहीं होता। हालांकि, श्रेष्ठा ने कुछ समय बाद ही इसे अपनी टाइम लाइन से हटा लिया। श्रेष्ठा के इस FB पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें