अभी ग्रेटर नोएड में चार औरतों के साथ दुष्कर्म की वारदात की बातें धीमी भी नहीं पड़ी थीं कि यूपी के ही बदायूं में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की खबर ने सबको हिला दिया। मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि दबंगों ने पति के सामने ही पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं मुजफ्फरनगर में बंदूक की नोक पर दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप किया गया जिसमें फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।