बदायूं के दातागंज इलाके में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। वह रविवार सुबह खेत पर जा रहा था। परिजनों ने गांव के ही युवक पर मामूली विवाद के चलते ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।