फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु

वट सावित्री अमावस्या का पर्व बदायूं जिले में सुहागिनों ने पूजा अर्चना और वट वृक्ष की परिक्रमा कर मनाया। वट सावित्री की कथा के बाद सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और परिवार के कल्याण की कामना की। धार्मिक परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर मनाए जाने वाले इस पर्व की महिलाओं ने सोमवार को सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी। घर-आंगन की सफाई और धुलाई के बाद स्नान कर सोलह श्रृंगार के साथ सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के समीप पहुंची। यहां दीपक जलाकर और रोली-चावल फूल आदि से बरगद की पूजा की। परंपरा के अनुसार वट वृक्ष पर लाल रंग का कपड़ा लपेटा और सूत के धागे के साथ परिक्रमा की। पूजन और परिक्रमा के साथ वट सावित्री की कथा सुनी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें