फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में सड़क पर सांड़ों की लड़ाई, चपेट में आने से महिला घायल, मची अफरातफरी

बदायूं के बिल्सी में बिसौली-कासगंज बाइपास पर स्थित दीननगर शेखपुर चौराहा के पास रविवार शाम दो सांड़ों ने लड़ते हुए सड़क किनारे खड़ी महिला को घायल कर दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धपुर चित्रसेन निवासी निर्दोष देवी बिल्सी में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। वह वापस जाते समय बाइपास मार्ग पर दीननगर शेखपुर चौराहा के पास खड़ी थी। इसी दौरान दो सांड़ लड़ते हुए वहां आ गए। दोनों सांड़ महिला के ऊपर गिर गए। इससे वह घायल हो गई। लोगों ने महिला को बचाया और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। लोगों ने बताया कि इधर सांडों का झुंड रहता है। वह आए दिन राहगीरों पर हमला कर घायल कर देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें