बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव नगला शर्की निवासी विवाहिता रजनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सोमवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच शुरू कर दी है।