फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुबह आठ बजे तक छाया रहा घना कोहरा, दृश्यता हुई शून्य, सर्दी से कांपे लोग

बदायूं जिले में शनिवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। आलम यह रहा कि सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे हो या ग्रामीण मार्ग, हर तरफ कोहरे की चादर बिछी रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर रेंगते हुए चलना पड़ा। कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और किसानों को खास दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर लोग सड़क किनारे रुककर कोहरा छंटने का इंतजार करते दिखे। सुबह करीब आठ बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन तो हुए, लेकिन उनकी किरणें ठंड और कोहरे पर कोई खास असर नहीं डाल सकीं। मौसम में नमी अधिक होने के कारण गलन ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें