बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव सराय स्थित पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर परिसर में रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन हुआ। यहां भक्ति,आस्था और उत्साह का विशाल केंद्र देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक ने समस्त संत समाज को कंबल वितरित किए। भजन संध्या के साथ ही विशाल भंडारे का हुआ आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों व शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में हजारों सनातनियों ने एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे क्षेत्र में “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा।