फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रात में चोरों ने गांव से चुराई पालतू गाय, सुबह खेत में मिले अवशेष; जांच में जुटी पुलिस

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के खासपुर गांव में बुधवार रात घर के बाहर बंधी गाय को चोर खोल ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह पशुपालक ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। इस बीच गन्ने के खेत में पशु के अवशेष मिले, जिससे आक्रोश फैल गया। सूचना पर कुंवरगांव थाना पुलिस, सीओ सिटी, पशु चिकित्सक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक ने अवशेषों की जांच की, जिसके बाद जेसीबी की मदद से उन्हें मिट्टी में दफना दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें