फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुसे चोर, नकदी समेत पांच लाख रुपये का माल समेटा

Wed, 11 Sep 2024 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र में चोरों ने पांच लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अलमारी में रखी दो लाख रुपये की नकदी, तीन लाख के जेवर चोर ले गए। जागने पर ग्रामीण ने शोर मचाया, तब तक चोर भाग चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी राजवीर सिंह अपने परिवार के साथ सोमवार रात घर के आंगन में सोये थे। रात में चोर दीवार में नकब लगाकर कमरे में दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी में रखे तीन लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और दो लाख रुपये की नकदी समेट कर ले गए। सोमवार की रात 1.30 बजे जब राजवीर सिंह की आंख खुली तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख दंग रह गए। उन्होंने यह देख शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो जेवर और रुपये गायब थे। चोरों की तलाश जंगल में की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। उधर इसी थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी साजिद के घर सोमवार की रात चोर दाखिल हुए और हजारों रुपये का माल समेटकर ले गए। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें