बदायूं में नवादा पुलिस चौकी के दरोगा व पुलिसकर्मियों पर वसूली, अभद्रता का आरोप लगा है। सोमवार को भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने चौकी पर धरना दिया। किसानों ने अवैध खनन को बढ़ावा देने व एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की।