फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संतान न होने पर ताना देती थी पत्नी, पति ने चाकू से गला रेतकर मार डाला

बदायूं के उझानी में मानकपुर गांव निवासी सरताज ने मंगलवार तड़के दिल्ली से घर लौटते समय पत्नी निदा की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस या कोई और उस पर शक न करे, इसलिए खुद को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर लिया। फिर पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लूट के दौरान यह घटना की। मंगलवार को पूरे दिन चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद शाम को पुलिस ने सरताज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ की। शाम होते-होते सरताज टूट गया और पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें