फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेक्युलर महापंचायत में गरजे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, लोकसभा चुनाव को लेकर कही यह बात

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी और आबिद रजा ने बुधवार को बदायूं के सहसवान में सेक्युलर महापंचायत की। शेरवानी ने जनता से संवाद करते हुए चुनाव लड़ने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मुझे आप ताकत देंगे, मैं आपको ताकत दूंगा। आप मुझे इतनी ताकत दीजिए, जिससे सपा-बसपा, कांग्रेस और भाजपा मुझसे बात करने के लिए मजबूर हो जाएं। सलीम शेरवानी ने कहा कि इस देश को बचाना है। अब हमारे पास ज्यादा वक्त नहीं है। 15-20 दिन में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। उम्मीदवार आ जाएंगे। हमें मिलकर तय करना है कि हम किस उम्मीदवार की मदद करें। आपको हर उम्मीदवार को दिखाना होगा, हम तुम्हारे साथ नहीं, हम सलीम शेरवानी के साथ हैं। उसी वक्त मेरी ताकत बढ़ेगी और मैं आपकी खिदमत कर सकूंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें