फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2026: बदायूं में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस लाइन में दिखा देशभक्ति का जज्बा

बदायूं में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में पुलिस, पीएसी और होमगार्ड की टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना को सलामी दी। इसके बाद बेसिक शिक्षा, महिला कल्याण, मिशन शक्ति और मतदाता जागरूकता से जुड़ी आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इन आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति, संविधान के सम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें