फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में दीये से निजी अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी

बदायूं के बिल्सी रोड स्थित अपोलो अस्पताल में मंगलवार रात दीये से आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। स्टाफ ने आनन-फानन अस्पताल में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर को बाहर निकाला। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड यूनिट ने आग बुझाई। गनीमत रही कि मंगलवार को अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था। यह अस्पताल कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआं डांडा निवासी लोकेश यादव का है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपावली के अवसर पर दीपक जलाकर रखे गए थे। इसी से किसी तरह आग लग गई। सीएमओ रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि यह अस्पताल स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें