फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: जिले के 25 केंद्रों पर पीईटी का आयोजन, चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

बदायूं में रविवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। केंद्रों के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जिले में बनाए गए 25 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कुल 19,632 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में 9816 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए बदायूं शहर में राजकीय इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, डीपॉल स्कूल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय और बीआरबी मॉडल स्कूल समेत विभिन्न केंद्र बनाए गए हैं। उझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में भी परीक्षा कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें