फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेबीज पीड़ित भैंस के दूध से बना रायता खाने से लोगों में फैली दहशत, जानिए सीएमओ ने क्या कहा

मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Dec 2025 04:30 PM IST

बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव पिपरौल में रेबीज पीड़ित भैंस के दूध से तेरहवीं भोज में बने रायते का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। पिपरौल के हालात और ग्रामीणों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट के जवाब में हालात सामान्य होने का दावा किया गया है, फिर भी तीसरे दिन कई महिला-पुरुष और बच्चे अस्पताल पहुंचे। 120 लोगों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा के जरिये चिकित्साधीक्षक के पास पत्र पहुंचा। उझानी चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। सीएमओ ने बताया कि दूध के जरिये किसी के शरीर में रेबीज नहीं पहुंचता, लेकिन लोगों में डर पैदा हो गया था। इसलिए उनके वैक्सीन लगवाई गई हैं। उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें