फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बदमाशों ने किन्नर के घर बोला धावा, नकदी और सोना लूटा

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने दिवाली की रात गांव ओरछी में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने टीना किन्नर के घर में घुसकर उसे और उसके साथियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी और सोना लूट लिया। पीड़िक किन्नर के मुताबिक सात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दावा किया कि बदमाश उसके घर से 35 लाख रुपये और सात सौ ग्राम सोना लूट ले गए।  पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर गई और जांच पड़ताल की। तहरीर मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें