बदायूं में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पांच दिन से धूप नहीं मिली है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम को कोहरा छाने लगा। शनिवार की सुबह घने कोहरे और शीतलहर के साथ हुई। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। हादसे के डर से कुछ वाहन तो हाईवे किनारे ढाबों पर ही खड़े कर लिए गए।