बदायूं के उसहैत क्षेत्र में एक घायल युवक को एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों ने ई-रिक्शा से उसे अस्पताल पहुंचाया। महेश नामक युवक छत से गिरकर घायल हो गया था। परिजन का आरोप है कि उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी वाहन नहीं पहुंचा। जिला एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर इस्लाम सैफी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।