बदायूं के उद्यैती में जानलेवा हमले में घायल व्यापारी रोहित गुप्ता की मौत हो गई। कार सवार दो लोगों ने 10 मई को जानलेवा हमला कर व्यापारी से दो लाख रुपये लूट लिए गए थे। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। व्यापारी की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।