बदायूं में मां के पास सो रहा छह साल का कुलदीप मंगलवार सुबह चारपाई पर मृत मिला। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई निवासी मोहित की शादी करीब 14 साल पहले उसहैत थाना क्षेत्र के असमय रफतपुर निवासी प्रीती के साथ हुआ था। उनके बड़ी बेटी मोहिनी, कौशल बेटा व सबसे छोटा बेटा कुलदीप छह साल का था। पांच साल से प्रीती का दिमाग का इलाज चल रहा है। बच्चों व पति पर वह कई बार हमलावर हो चुकी है। पिता का कहना है कि मारते हुए किसी ने नहीं देखा है। बच्चे का गला सूजा हुआ है। इससे गला दवाकर हत्या की आशंका है। प्रीती के अलावा अन्य और कोई नहीं था।