बदायूं के उद्यैती इलाके में बिसौली-सहसवान मार्ग पर शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत वाहन से उतरकर बाहर आ गया। देखते ही देखते पूरा वाहन आग का गोला बन गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।