फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: भाकियू पदाधिकारियों ने की डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने दिया आश्वासन

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को हुई अव्यवस्था और लापरवाही के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) पदाधिकारियों का प्रदर्शन रंग लाया। सोमवार को मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना अपने दर्जनभर से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार तथा सीएमएस से लगभग एक घंटे तक वार्ता की। मंडल प्रवक्ता ने वार्ता में स्पष्ट कहा कि डॉक्टरों द्वारा जिस तरह का गलत व्यवहार और लापरवाही की गई है, वह शर्मनाक है। ऐसे संवेदनहीन डॉक्टरों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्राचार्य भाकियू पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और प्रत्येक मरीज को समुचित उपचार मिलेगा। वार्ता के दौरान किसानों ने मांग करते हुए कहा कि अस्पताल में चूहों से निजात दिलाई जाए, टूटी-फूटी सीलिंग की मरम्मत कराई जाए, सामान्य मरीजों, खासकर गरीबों को सम्मानजनक और समय पर इलाज मिले। वार्ता के दौरान पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति, सुरेश दीवान, साबिर हुसैन, मुंशीलाल कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, गंगा सिंह कुशवाहा, विश्राम सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें