बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के तार से करंट लगने से किसान रामपाल यादव (65 वर्ष) की मौत हो गई। वह खेत में मक्का देखने गए थे। खेत में हाईटेंशन लाइन के तार टूटे पड़े थे। आसपास के लोगों ने जब देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।