फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में अकीदत से मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार, मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज

बदायूं में ईद-उल-अजहा का त्योहार शनिवार को जिलेभर में अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ ईद-उल-अजहा के अवसर पर ईदगाह, मस्जिदों पर नमाज को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र की विभिन्न ईदगाह,मस्जिदों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें