फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती

बदायूं जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आंबेडकर पार्क में सोमवार को सुबह से लोगों का आने का दौर शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व भाजपा के तमाम नेता आंबेडकर पार्क पहुंचे। आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर नमन किया। सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के साथ पूर्व मंत्री आबिद रजा, सपा सांसद आदित्य यादव, शेखूपुर से सपा विधायक हिमांशु यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी पूरी टीम के साथ पहुंचे और बाबा साहब को नमन किया। दोपहर बाद विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें