फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया दीपोत्सव

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर बदायूं के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सादगी, ईमानदारी और सशक्त नेतृत्व की पहचान दी। उन्होंने सदैव आम आदमी की चिंता को सर्वोपरि रखा और अपने नेतृत्व में देश को विकास की नई दिशा प्रदान की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार अटल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कहा अटल के बताए मार्ग पर चलते हुए सुशासन, पारदर्शिता और विकास को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। दीपोत्सव कार्यक्रम में हरप्रसाद सिंह पटेल, अशोक भारतीय, बुद्धपाल सिंह, राणा प्रताप सिंह, दीपमाला गोयल, एमपी सिंह राजपूत, डॉ. अरुण प्रकाश, मनोज मशीह, ग्रीशपाल सिसौदिया, नीतू मिश्रा, अनुभव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें