फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : माघ पूर्णिमा पर कछला घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

माघ पूर्णिमा पर बदायूं के कछला घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना करने के बाद दान-पुण्य किया। कछला घाट पर बुधवार को तड़के से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। कछला के दोनों घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। घाटों पर पुलिस मौजूद रही। स्टीमर से भी स्नान करने वालों पर नजर रखी जा रही थी। दोपहर 12 बजे तक घाट पर भीड़ बनी रही। आसपास के जिलों समेत राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें