फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: नवरात्र के पहले दिन बदायूं के मंदिरों में उमड़े भक्त, गूंजे मातारानी के जयकारे

बदायूं में चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर जिलेभर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। शहर के नगला स्थित मंदिरों सहित विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। भोर होते ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। महिलाओं और युवतियों ने विशेष रूप से व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई और सजावट की विशेष व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिरों को सजाया गया, जिससे वातावरण और भी आकर्षक बन गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और मंदिर समितियों द्वारा पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए। प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें