फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मौसम का बदला मिजाज, बदायूं में सुबह के समय छाया रहा घना कोहरा

मार्च माह में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। बुधवार सुबह बदायूं जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि सड़क पर कुछ दूरी तक ही दिखाई दे रहा था। ऐसे में वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर और धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। मौसम में इस बदलाव के कारण लोगों को सुबह के समय ठंडक का एहसास भी हुआ। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे कोहरा छंट गया और धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें