बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र में मजरा मोहन नगला जामनी निवासी धर्म सिंह और उनकी पत्नी शांति रविवार को ट्यूब पर बैठकर गंगा नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों नदी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सोमवार को दोनों शव बरामद हुए। बताया गया कि दंपती सीक मूझ लेने गंगा पार जा रहे थे। घटना से इनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।