बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र में गांव मौजमपुर छज्जू निवासी विजेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह मंगलवार शाम को गांव के बाहर बेसुध हालत में पड़ा मिला था। उसे गुलड़िया के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की मां ने अपनी बहू, बेटी समेत तीन लोगों पर रुपये के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।