बदायूं जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सोमवार सुबह ईदगाहों समेत तमाम मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। इसके बाद नमाजियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। बकरीद के मौके पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर रहा। सुबह से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी ईदगाह और मस्जिदों के बाहर भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा दिया। इस बार भी खुले में जानवरों की कुर्बानी देने पर पाबंदी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित अधिकारी एसडीएम और सीओ भ्रमणशील रहे।