फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में 16 गांव बाढ़ के पानी से घिरे, सड़कों पर बह रही पानी

मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Sep 2024 04:40 PM IST

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में अरिल और रामगंगा नदी का जलस्तर से 16 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। दोनों नदियां ऊफान पर हैं। खेतों के साथ मार्ग भी कट गए हैं। बाढ़ से करीब 16 गांवों के लिए आने-जाने का रास्ता नहीं बचा है। वहीं, बाढ़ का पानी बढ़ने से दो गांव टापू बन गए। ये सभी दातागंज तहसील के गांव हैं। चार प्रमुख मार्गों पर तीन से पांच फीट तक पानी भरा है। नगरिया खनू और बिहारीपुर में कटान की वजह से तीन सौ बीघा जमीन गंगा में समा गई। प्रधान ने कहा कि कटान न रुका तो आठ हजार आबादी के नगरिया खनू और बिहारीपुर गांव बह जाएंगे। ऐसे में इन दोनों गांवों के वजूद पर खतरा मंडरा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें