फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज, महाशिवरात्रि पर किया गया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को बदायूं जिले भर के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। देवों के देव महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में दिन भर भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने उपवास रखा और महादेव का विशेष पूजन किया। शहर के बिरुआबाड़ी, हर प्रसाद, नगला, दरीबा मंदिर, गौरी शंकर शिवालय आदि में ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों की कतारें लग गईं। कावड़ियों के जत्थे भी शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे। कछला गंगा घाट से बृहस्पतिवार से ही गंगाजल लेकर कावड़ियों के जत्थे शिवालयों में पहुंचने लगे थे। शुक्रवार शाम तक जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें